राजनीती

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी का बिलासपुर आगमन, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  जावेद रब्बानी एकदिवसीय प्रवास पर सोमवार शाम 7:30 बजे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। छत्तीसगढ़ भवन में आयोजित बैठक के दौरान श्री रब्बानी ने कार्यकर्ताओं से परिचय संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा भाजपा की नीतियों व विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं मुशर्रफ़ खान ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठन विस्तार के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।
बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ भवन एवं सीएमडी चौक स्थित अमर जवान चौक पर पुलवामा आतंकी हमला में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश महामंत्री के स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी सीबू फैजान, सिकंदर खान, शानू खान, फिरोज रब्बानी, मोहम्मद हफीज, नवीन मसीह, सैय्यद गुलशेर, विकास एंथोनी, पवन छाबड़ा, वासित अली, टीपू खान, मौसिम अली सहित महिला अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking