राजनीती

भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) दीपक सिंह के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने केक काटकर दी बधाई


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर कार्यालय में आज भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) श्री दीपक सिंह ठाकुर जी का जन्म दिवस समारोह बड़े गरिमामय और उत्साह से मनाया गया। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का मुबारकबाद देने का सिलसिला देर तक चला। अल्पसंख्यक मोर्चा के तरफ से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व मे उनकी टीम के द्वारा केक काटकर दीपक सिंह जी को जन्म दिन की बधाईयां दी गई।एवं उनका आशीर्वाद लिया गया।युवा मोर्चा के द्वारा बाजे गाजे के साथ अपने जिला अध्यक्ष शहर का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा अपने नेता जिला अध्यक्ष शहर श्री दीपक सिंह के द्वारा केक कटवाकर जन्म दिवस बड़े ही हर्षौल्लास से मनाया गया। जन्म दिन समारोह में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा,जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking