राजनीती

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने असम प्रवास के दौरान मां कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुवाहाटी/बक्सा (असम)। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने असम प्रवास के दौरान माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने माँ भगवती के चरणों में नमन करते हुए राष्ट्र की उन्नति, सद्भाव और समग्र विकास की कामना की। अपने प्रवास के क्रम में श्री साहू ने असम के बक्सा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमारपारा (बूथ क्रमांक 203) में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव सुने तथा योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर चर्चा की। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे। उन्होंने जनभागीदारी को सुशासन की आधारशिला बताते हुए कहा कि सक्रिय सहभागिता से ही योजनाओं की सफलता सुनिश्चित होती है। श्री साहू ने अपने प्रवास के दौरान बक्सा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर शैक्षणिक वातावरण का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद किया। बच्चों की जिज्ञासा, उत्साह और सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समुचित अवसर प्रदान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking