भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नियुक्तियां, गुलशेर अली को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्णय के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा बिलासपुर शहर जिला कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति व विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई।
अल्पसंख्यक मोर्चा में नई नियुक्तियाँ
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन और संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी के निर्देश पर यह नियुक्तियाँ की गईं। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान की सहमति से भाजपा बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर सूची जारी हुई।
गुलशेर अली को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ द्वारा घोषित सूची में बिलासपुर दक्षिण मंडल के सैय्यद गुलशेर अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन की गतिविधियों और विचारों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाएंगे।
पदाधिकारियों को दी बधाई
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और समाज के बीच पार्टी की नीतियों को पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।



