राजनीती

भाजपा दक्षिण मंडल का परिचय सम्मेलन, विधायक अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने किया आह्वान

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का परिचय सम्मेलन मंगलवार को शहर के विधायक अमर अग्रवाल के निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, महामंत्री नारायण गोस्वामी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखीराम ऑडिटोरियम से अपने-अपने मोर्चों के बैनर के साथ विधायक निवास पहुंचे।
विधायक निवास पहुंचने पर अमर अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी विधायक का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्रमवार बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन को आम जनता तक पहुंचाने के लिए अभी से मेहनत करने की बात कही। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking