राजनीती

बिलासपुर में सिटी केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन


बिलासपुर। शहर के राजीव गांधी चौक स्थित सिटी केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सरकारी के साथ निजी क्षेत्र की सहभागिता से आम जनता को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सिटी केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में एक ही स्थान पर सभी प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सही जांच ही सही इलाज की पहली सीढ़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर बिलासपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। आज के समय में लोग बीमार होने के बाद ही नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए भी अस्पताल पहुंच रहे हैं, ऐसे में यह सेंटर प्रभावी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास और विस्तार हुआ है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर जैसे शहर में सिटी केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत से स्थानीय लोगों को जांच और उपचार में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सेंटर के संचालक डॉ. विनीत माहेश्वरी और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवा में योगदान देने वाले 150 से अधिक नर्सिंग स्टाफ और महिला मितानिनों का सम्मान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking