राजनीती

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने केंद्रीय जेल में बंदियों के लिए किया रोजा इफ्तार का आयोजन

सैय्यद गुलशेर अली की रिपोर्ट
बिलासपुर। 11 मार्च  को 21वें रोजे के दिन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर बिलासपुर के द्वारा केन्द्रीय जेल बिलासपुर में मुस्लिम कैदियों के लिए रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हज कमेटी के प्रदेश पदाधिकारी  श्री सैयद मकबूल अली के मार्गदर्शन और अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की शहर टीम ने आज केंद्रीय जेल में बंद कैदियों के लिए रोजा इफ्तार कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम के बाद मगरीब की नमाज अदा की गई।और बिलासपुर शहर, अपने राज्य छत्तीसगढ़ और अपने मुल्क के लिए अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई। मकबूल अली ने सभी कैदियों को सही रास्ते पर चलने की हिदायत दी।और समाज के भलाई के लिए काम करने का आग्रह किया। इफ्तार कार्यक्रम में मकबूल अली, मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, महामंत्री शानूल खान, शाहिद रज़ा ,साजिद एबानी, यूसुफ बरकाती, हफीज भाई, डिंपल सिंह,नवीन मसीह, वसीम खान, वसीम चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी गुलशेर अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking