उसकी रज़ा कमेटी भारत चौक तालापारा ने किया रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन


रिपोर्टर:सैय्यद गुलशेर अली
15 मार्च 2026 रविवार को तालापारा रमजानी बाबा मजार शेड में उसकी रज़ा कमेटी के द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। इफ्तार कार्यक्रम के बाद खाने का इंतजाम किया गया। उसकी रज़ा कमेटी के सरपरस्त शराफत खान द्वारा बताया गया कि विगत 15 वर्षो से इफ्तार का आयोजन उसकी रज़ा कमेटी द्वारा किया जाता है।जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। जिससे आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ भी शामिल हुए। उसकी रज़ा कमेटी के आयोजन की सराहना करते हुए कहा । सभी लोगों के बीच प्रेम एकता बनी रहे ।ऐसे कार्यक्रम हमे प्रेरणा देते हैं। रोजा इफ्तार कार्यक्रम में उसकी रज़ा कमेटी के शराफत खान, वसी खान, सलीम अशरफी, सलीम खान, इमाम खान, बबला शेख,सरफराज खान, शाहबाज,इलियास , भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, महामंत्री शानूल खान, साजिद एबानी, मोहम्मद हफीज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी सैय्यद गुलशेर अली उपस्थित थे।