सरकार का बुलडोजर सिर्फ गरीबों के आशियानों पर ही चलता है सेठ साहूकारों के मकानों पर क्यों नही- अमित जोगी

अमित जोगी ने लिंगियाडीह बचाओं आंदोलन का समर्थन कर कहा पार्टी आपके साथ उग्र आंदोलन के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम
बिलासपुर। लिंगियाडीह में अपने आशियाने को बचाने पिछले 115 दिन से लगातार अनिश्िचत कालीन आंदोलन कर रहे बेधरों को समर्थन देने व उनके साथ खड़े होने आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी पार्टी) के प्रदेश अध्यक्ष व सुप्रीमो अमित जोगी लिंगियाडीह पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि आपकी मांग जायज है। श्री जोगी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शासन व प्रशासन की दबंगाई सिर्फ गरीबों पर ही चलती है। सेठ साहूकारों पर बुलडोजर चलाने से सरकार के हाथ क्यों कांपते है। जब सरकार गरीबों को मकान नही दे सकती है तो उनको तोड़ने का अधिकार किसने दिया। सतगुरू कबीर साहेब के दोहा का उदाहरण देते हुए श्री जोगी ने कहा कि गरीबों की हाय से भगवान तक नही बच सकें । तो सरकार इन गरीबों की हाय ले रही है जिसका परिणाम सरकार को भाेगना पड़ेगा। प्रदेश की सरकार को सिर्फ गरीबों का ही मकान दिखता है तोड़ने के लिए सेठ साहूकारों का मकान क्यों नही तोड़ती है सरकार। करीब 4 माह से अपने आशियानों को उजड़ने से बचाने के लिए महिलाएं ठड़, गर्मी धूल में बैठी हुई है। जिसमें सभी आयु वर्ग की महिलाएं शामिल है। लेकिन शासन प्रशासन को उनकी कोई चिंता नही है। यह सरकार सिर्फ अपना घर सवारने और भरने में लगी हुई है। अमित जोगी ने कहा कि एक गरीब को अपने मकान बनाने में जीवन भर की कमाई लग जाती है। उन्होने वर्षो की मेहनत, ख्ूान पसीने की कमाई से अपना घर बनाया है। और सरकार अपने स्वार्थ के लिए इन गरीबों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उनकी उम्मीदों, सपनों व भविष्य को मिटाने का काम कर रही है। ऐसी सकरार को सत्ता में रहने का हक नही है।
बेघर अटल आवास के लिए भटक रहे- प्रशांत त्रिपाठी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी पाट्री) के संभागीय अध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी ने कहा इसके पहले भी चांटीडीह में डेढ़ साल पहले मकानों को तोड़ा गया था। लेिकन अभी तक वहां कोई भी निर्माण कार्य प्रारंभ नही हुआ है। वही सरकार द्वारा यह भी कहा गया था कि जिनका मकान तोड़ा गया है। उनकों अटल आवास में मकान दिया जायेगा। मकान तोड़े डेढ़ साल से भी अधिक हो गया है। लेकिन अभी तक आधे लोग मकान से वंचित है। और निगम का चक्कर काट रहे है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी व्यक्ित विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से करीबों का मकान तोड़ा जा रहा है। लिंगियाडीह बचाओं आंदोलन किसी पाट्री विशेष का आंदोलन नही यह गरीब लोगों के जीवन भर की कमाई व मकान का आंदेालन है। जिसका जोगी पाट्री समर्थन करती है। इस दौरान वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल, रघु साहू सहित अन्य महिलाएं श्रीमती यशोदा पाटिल, लता देवांगन ,पुष्पा देवांगन ,राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, कल्पना यादव, सिद्दार्थ भारती ,आदर्श सेवते, लखन कश्यप , , लक्ष्मी लाल केवंट, पिंकी देवांगन, राजकुमारी देवांगन, सोनिया निषाद ,कुमारी निषाद, नंदकुमारी देवांगन ,राजकुमारी देवांगन ,ललिता मानिकपुरी,श्री मति यशोदा पाटिल,कुंती तिवारी आदि बड़ी संख्या में सर्वदलीय महा धरना आंदोलन में लोग उपस्थित थे।