स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के आशीर्वाद से तपकरा का पहला चुनाव जीता और आज मुख्यमंत्री बना- विष्णुदेव साय


बिलासपुर। रघुराज स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय टी-20 ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में समापन अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के पितृ पुरुष स्व लखीराम अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि 1990 में स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल के आशीर्वाद से वे पहली बार विधायक बने, 15000 वोटो से जीत दर्ज की और आज उन्हीं के आशीर्वाद से ही वे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और विधायक सांसद के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री कहां की बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल तथा आयोजन समिति ने पितृ पुरुष की याद में अच्छा आयोजन किया है। रायगढ़ जिला और जशपुर जिले में 1990 में पहली बार तपकरा विधानसभा से उन्होंने टिकट दिया था। कार्यकर्ता सम्मेलन में रायगढ़ में लखीराम अग्रवाल और दिलीप सिंह जूदेव बालकृष्ण शर्मा के बीच चर्चा करते हुए स्व लखीराम अग्रवाल ने मुझे जीत का आशीर्वाद दिया था , उनके आशीर्वाद से 15000 वोटो से चुनाव। । 2003 में भाजपा सरकार बनने के बाद उनके अनुभव का लाभ मिलता था। वे भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष ,12 साल भाजपा के सांसद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में लखीराम अग्रवाल अर्जुन सिंह जैसे मुख्यमंत्री के सामने नहीं झुके। व्यापारी होते हुए भी उन्होंने समझौता नहीं किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जोड़ ते रहे। भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरा जीवन लगा दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा उनकी स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ राज्यों से खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं । बिलासपुर के लोग क्रिकेट के प्रेमी हैं। सभी समाज के लोग क्रिकेट मैदान में खेल रहे है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए काफी काम कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी कर रहे हैं खेलो इंडिया प्रधानमंत्री का ध्यान है। छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक दो बार हो चुका है। अभी सरगुजा ओलंपिक समापन हुआ है। । हमारे प्रदेश का जो स्टेडियम है दूसरे नंबर का है। ओलंपिक में भी छत्तीसगढ़ में बेटा बेटी भाग ले ,सरकारी इसकी चिंता कर रही है। ओलंपियाड में शामिल वाले को 21 लाख,। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रजत पदक विजेता ,2 करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। समापन अवसर पर फाइनल मैच में आज रघुराज स्टेडियम में जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआथा। फाइनल मैच छत्तीसगढ़ और खड़कपुर के बीच खेला जा रहा है।
इसअवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि बिलासपुर के पावन धारा में मैं यहां कृतज्ञ हूं। स्व लखीराम अग्रवाल ऐसे महान व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन राजनीति में लगा दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा किकाका जी का जीवन राजनीति के जीवन का हर पन्ना हमें पढ़ना है । खरसिया की गलियों से गुजरते हुए उनका राजनीतिक जीवन दिल्ली के गलियारों में पहुंचा। उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। वे संगठन के कार्यकर्ता थे। । उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आपातकाल के खाली अध्याय को हम सुनते हैं। पढ़ते हैं काका जी 19 महीने जेल में बंद थे। उन्होंने अपना धैर्य नहीं खाया। जो सेवा के दीप काका जी ने जलाए थे उनके पुत्र अमर अग्रवाल सेवा भाव से कर रहे हैं।उनकी स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिस प्रकार से खिलाड़ी खेल मैदान में आखिर गेंद तक हार नहीं मानता वैसे भी काका जी ने अंतिम सांसों तक जीवन में संघर्ष किया है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।
विधायक अमर अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया । छत्तीसगढ़ का नाम क्रिकेट जगत में पूरी दुनिया में किया है आईपीएल मैच , अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बीसीसीआई को हैंडोवर करने के बाद आईपीएल मैच हो रहे हैं। क्रिकेट और खेल जगत का छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर पर नाम हो रहा है। उन्। खिलाड़ी भाव ना बिलासपुर की भावना को ध्यान में रखा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान कभी आभार जाता है। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि सभी खिलाड़ी पुराने क्रिकेटर भी इस रघुराज स्टेडियम पर पिच की प्रशंसा कर रही है। बीसीसीआई ने 12 एकड़ जमीन मंगला में दिया गया है और 150 करोड़ का स्टेडियम भी बनेगा। प्रस्ताव शासन के पास जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का खेल नए स्टेडियम में होगा। जिस प्रकार से बिलासपुर के विकास में देख-रेख करते हैं। विकास की अवधारणा जिससे खेल जगत में बिलासपुर का नाम होगा और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासपुर में होगी। आज के समापन अवसर पर
विधायक अग्रवाल, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, लखन लाल साहू,आदित्य अग्रवाल, कलेक्टर कमिश्नर तथा पुलिस अधीक्षक मौजूदथे। अर्जुन समिति के आदित्य अग्रवाल, प्रमोद झा राजीव अग्रवाल सुनील छाबड़ा विनोद जैन नरेंद्र मोटवानी रजनीश पांडे पवन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुराने क्रिकेटर कमल घोष, गुरु चरण सिंह ,राजेश शुक्ला, चेतन बाजपेई राजुल जाजोदिया, विंटेश अग्रवाल ,नवीनजाजोदिया ने गजमाला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण दुबे, राजेंद्र भंडारी सुशांत राय शेखर पांच यतीश गोयल गोपी यादव हृदय केसरी पंकज तिवारी राजेश बिसेन दीपक सिंह ठाकुर मोहित जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।