राजनीती

बस्तर नक्सलमुक्त होने पर भाजयुमो ने शहीदों को दी श्रद्धाजलि

बिलासपुर। बस्तर क्षेत्र के नक्सलमुक्त घोषित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर द्वारा शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डबल इंजन सरकार के पुनर्वास कार्यक्रमों और लगातार चलाए गए सुरक्षा अभियानों से प्रेरित होकर नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण की इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम में नगर के विधायक अमर अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सिविल लाइन थाना परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव स्वर्गीय विनोद चौबे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहीद चौबे स्मारक के समक्ष एकत्रित हुए। सभी ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में शहीद हुए वीर जवानों को याद करते हुए दीप जलाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सरकार तथा लगातार संघर्ष कर रहे सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। साथ ही शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखने का प्रण भी लिया।इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking