दादी अम्मा के उर्स में शामिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, दरगाह में चादर चढ़ाकर प्रदेश में अमन-चैन की मांगी दुआ, सिम्स पहुंचकर घायलों का जाना हाल


बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान लूथरा शरीफ खमरिया स्थित हजरत दादी अम्मा उर्स में जियारत के लिए शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई और मुल्क व प्रदेश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स स्थल पर पहुंचने पर उर्स कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खान, रायपुर के शैलेंद्र नगर की पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी अमिक खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उर्स में शिरकत करने के बाद श्री मखमूर इकबाल खान सिम्स पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम पेंडरवा में हुए हत्याकांड के घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और डॉक्टरों से इलाज की विस्तृत जानकारी लेकर बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के निर्देश भी दिए।इस दौरान बिलासपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुशर्रफ खान सहित प्रदेश पदाधिकारी शिबू फैजान, शेख तौसीफ, सिकंदर खान, शहीद राजा, सैय्यद सैफुद्दीन, शानूल खान, साजिद एबानी, मोहम्मद हफीज, नाजिम खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।