राजनीती

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का बिलासपुर दौरा,स्थापना दिवस कार्यक्रमों में हुए शामिल, विधायक से मुलाकात कर जताई संवेदना, स्कूली बच्चों के साथ मनाया उत्सव


बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इससे पहले वे रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां से बिलासपुर के लिए रवाना हुए।
रायपुर से उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजिया खान, शैलेंद्र नगर की पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा एवं आईटी सेल प्रभारी अमित खान भी मौजूद रहे। बिलासपुर पहुंचने पर श्री मखमूर इकबाल खान ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की और उनके अग्रज स्वर्गीय भुलउ राम कौशिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद उन्होंने जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के साथ एनएफबी ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय पहुंचकर स्कूली बच्चों के बीच भाजपा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मखमूर इकबाल खान ने कहा कि बच्चों के बीच भाजपा स्थापना दिवस मनाना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष (शहर) मोहम्मद हनीफ, शेख सैफुद्दीन, महामंत्री शानू खान, जिला कोषाध्यक्ष साजिद एबानी, प्रदेश प्रभारी नवाब खान, भाजपा जिला सदस्य मोहम्मद हफीज, दिनेश कौशिक, कृष्णा पांडे, जिला मीडिया मोर्चा प्रभारी सैयद गुलशेर, नाजिम खान, राजू जी, पवन छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking