राजनीती

गांव चलो-बस्ती चलो अभियान: छतौना में भाजपा का कार्यक्रम संपन्न, विधायक धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत तखतपुर विधानसभा के ग्राम छतौना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह शामिल हुए।
विधायक धर्मजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आज दो सीटों से बढ़कर एक विशाल वट वृक्ष के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक  ने कहा कि विधायक धर्मजीत सिंह के ढाई साल के कार्यकाल में लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गौरव पथ और स्कूल बाउंड्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि मेहर, माधवी वस्त्रकार, छतौना सरपंच राधिका कौशिक, विक्की सिंह, अंबिका साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, शानू खान, राकेश छाबड़ा, राकेश तिवारी, रमेश कौशिक, दिनेश शर्मा, मोहम्मद हफीज, अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष गुलजीत खुराना, जिला मीडिया प्रभारी गुलशेर अली, शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking