राजनीती
हज कमेटी अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कौशिक परिवार से की मुलाकात, जताई शोक संवेदना


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भूलऊ प्रसाद कौशिक के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने कौशिक परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी उनके साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, ग्रामीण अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान, शाहिद रज़ा, महामंत्री शानूल खान, जिला अल्पसंख्यक कोषाध्यक्ष साजिद एबानी, भाजपा जिला सदस्य मोहम्मद हफीज, अल्पसंख्यक जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद गुलशेर अली, शाहिद खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।