गांव-गांव पहुंचा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान


बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के तहत शहर बिलासपुर इकाई ने बिल्हा मंडल में व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के निर्देश पर आयोजित किया गया।अभियान का नेतृत्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं महामंत्री शानू खान ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिल्हा मंडल क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने कार्यकर्ताओं को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अभियान में बिल्हा मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संदीप सलूजा (जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), विधायक प्रतिनिधि कोमल सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, कपिल चक्रधारी, नगर पंचायत सभापति मोहन डोरिया, विनय अग्रवाल, बादल अग्रवाल, शकील अहमद, केवल राजपाल, शेनकी राजपाल, सरवन छाबड़ा, लल्लू खान, इस्माइल अली, पवन छाबड़ा, कलीम खान, जावेद खान तथा जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद गुलशेर अली सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।