राजनीती

तखतपुर में वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सलीम राज का भव्य स्वागत, सामाजिक एकता पर दिया जोर

बिलासपुर/तखतपुर। रिपोर्ट, सैयद गुलशेर अली
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज (राज्यमंत्री दर्जा) का एक दिवसीय प्रवास बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस दौरान तखतपुर मुस्लिम जमात द्वारा उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यक्रम से पूर्व डॉ. सलीम राज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष साजिद ऐबानी के निवास पहुंचे, जहां इकबाल ऐबानी, रफीक ऐबानी, आरिफ ऐबानी सहित परिवारजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तखतपुर मुस्लिम जमात के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सलीम राज ने कहा कि मुस्लिम समाज का विकास आपसी तालमेल और सहयोग से ही संभव है। उन्होंने समान नागरिक संहिता और तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए तखतपुर में मदरसा निर्माण के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की, जिस पर जमात के सदस्यों ने सहमति जताई। कार्यक्रम में समाजसेवी इकबाल ऐबानी, रफीक ऐबानी, साजिद ऐबानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिबू फैजान, सिकंदर खान, जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, जिला महामंत्री गुलजीत खुराना, आरिफ ऐबानी, जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली, जिला भाजपा सदस्य मोहम्मद हफीज, नाजिम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking