राजनीती

बूथ चलो, बस्ती चलो” अभियान में विधायक अमर अग्रवाल का वार्ड दौरा, जनसमस्याएं सुनीं

बिलासपुर। भाजपा के “बूथ चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों और शक्ति केंद्रों का दौरा कर आमजन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
जनसंपर्क अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 26 स्थित पटेल भवन में विधायक श्री अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनके आगमन पर स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों ने फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिस पर श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि “विष्णु का सुशासन और मोदी की गारंटी” गरीब, मध्यम वर्ग और महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर वर्ग की सेवा करना है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, मंडल महामंत्री नारायण गोस्वामी, महेश चंद्रिकापुरे, मीना गोस्वामी, शिव पटेल, वशी खान, मोहम्मद हफीज, युसूफ बरकाती, भाजपा अल्पसंख्यक जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद गुलशेर अली, जुबेर खान, जहूर खान, रिजवाना, प्यारो भाई, बंटी यादव, प्रमोद जमुलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking