शिक्षा

बिलासपुर में नन्हे रोजेदार कार्यक्रम आयोजित, बच्चों का किया गया सम्मान


बिलासपुर। ऑल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में 26 अप्रैल को प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट स्कूल परिसर में “नन्हे रोजेदार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पवित्र रमजान माह में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ रोजे रखे।
इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सम्मान पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवक्ता शौकत अली ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे गर्मी के मौसम में जिस लगन और शिद्दत से रोजे रखते हैं, वह उनके माता-पिता द्वारा दिए गए अच्छे संस्कार और शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वहीं सुन्नी हुसैनी मस्जिद के पेश इमाम सैयद जाहिर आगा ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान के दौरान रोजा रखना परिवार के सहयोग के बिना संभव नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं का योगदान अहम होता है, जो सहरी और इफ्तार की तैयारियों में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी को उनके प्रति आभार व्यक्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जहीर आगा साहब, इरशाद अली, आमिर मोहम्मद, गौस मोहम्मद, सईद अमीन, राहुल मुगल, आसिफ अशरफी, अंजुम जरीन, रियाज अशरफी, एम.एस. खालिद (प्राचार्य), एम.एन. रिजवान, अख्तरुन्निषा, नावेद हसन, मोहम्मद मुकीम, नफीस अहमद, जावेद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोग्रेसिव कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिकाओं—परवीन खान, सैय्यद शबीना, तलकीन शेख, शाहिना बेगम, सना कौसर, नगमा परवीन, महजबीन परवीन, नजमा बानो, मंतशा सबा, गौहर खान और सामिया अली का विशेष योगदान रहा। साथ ही फैजान अहमद, साजिद सबरीन, शेख मोहसिन और जुबैर सिद्दीकी ने भी सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking