खेल

बिलासपुर में मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

बिलासपुर। शहर में मुस्लिम प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया, जिसमें विभिन्न टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं महामंत्री शानूल खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मोहम्मद हनीफ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी उपस्थिति में टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने आयोजन की सराहना की और कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर खेलकूद में समय देना चाहिए, जिससे वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों से जोड़ने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का फूल-माला एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं अतिथियों ने भी आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से शहर में खेल के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking