राजनीती

सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का मौके पर हो रहा समाधान : अमर अग्रवाल

बिलासपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत जूना बिलासपुर पुत्री शाला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में नगर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंच रहा है। राज्य सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अमर अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है तथा शासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इसी क्रम में निवास कार्यालय में आयोजित ‘अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम में भी क्षेत्र से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनसेवा के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking