राजनीती

वार्ड 29 उपचुनाव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जनसंपर्क तेज, घर-घर पहुंचकर मांगे वोट

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 29 तारबाहर उपचुनाव को लेकर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। विधायक अमर अग्रवाल के निर्देश तथा भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की शहर इकाई ने वार्ड में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश हज कमेटी सदस्य सैयद मकबूल अली और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधुसूदन राव के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए शहर के विकास में सहयोग देने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने तथा साफ-सफाई की समस्या प्रमुखता से उठाई। इस पर सैयद मकबूल अली ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान के निर्देश दिए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का उल्लेख करते हुए वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। अभियान में महामंत्री शानूल खान, साजिद एबानी, जुबेर खान, सिकंदर खान, नवीन मसीह, मोहम्मद हफीज, तौसीफ, बरकाती, विकास एंथोनी, परवेज खान, सैयद गुलशेर अली, शरीफ भाई सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking