बिलासपुर

CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल होंगे बिलासपुर ‘सराफा महा सम्मेलन’ के मुख्य अतिथि; ज्वैलरी पार्क की मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ सराफा उद्योग में स्वर्णिम अध्याय: ‘ज्वैलरी पार्क’ को हरी झंडी, भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द


बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के सराफा व्यवसाय और स्थानीय कारीगरों के लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित “ज्वैलरी पार्क” को शासन स्तर पर ऐतिहासिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल प्रदेश के सराफा व्यापार को नई ऊंचाइयां मिलेंगी, बल्कि हजारों स्थानीय सुनारों और छोटे कारीगरों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।

CSIDC अध्यक्ष से सौजन्य भेंट और आभार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष  कमल सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) के  अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल से रायपुर स्थित कार्यालय में सप्रेम भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में “ज्वैलरी पार्क” की ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन और पूरे सराफा समाज की ओर से अध्यक्ष  को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया और बधाई दी। इस दौरान श्री सोनी ने
पार्क के निर्माण कार्य को गति देने के लिए जल्द से जल्द भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया गया। पार्क में सुरक्षा, तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर सहमति बनी।


सीएसआईडीसी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा की  हजारों पारंपरिक सुनारों और छोटे सराफा कारीगरों को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत प्राथमिकता देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने पर सकारात्मक चर्चा हुई।”यह ज्वैलरी पार्क छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाएगा।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोनी ने इस मुलाकात के दौरान  CSIDC अध्यक्ष श्री  अग्रवाल को आगामी 28 जून  को बिलासपुर में आयोजित होने वाले भव्य “सराफा महा सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए  आमंत्रित किया।

ज्वैलरी पार्क छत्तीसगढ़ में मील का पत्थर
मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और CCCI के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष  कमल सोनी ने कहा कि सराफा समाज की एकजुटता, प्रयासों और वरिष्ठों के आशीर्वाद से आज हमारा हर सपना साकार हो रहा है। यह ज्वैलरी पार्क छत्तीसगढ़ के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

दो सत्रों में होगा पूरा कार्यक्रम
महा सम्मेलन को दो मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया , पहला सत्र 10:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन, स्वागत और दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन होगा। इस सत्र में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की भूमि हेतु छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए आगामी निर्माण योजना पर सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही ‘स्वर्णकला बोर्ड’ के महत्व और उसके गठन की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इस दौरान संस्थापक सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों और संभागों के सक्रिय सदस्यों को *’सराफा रत्न’* से सम्मानित भी किया जाएगा।
द्वितीय  सत्र में पुलिस प्रशासन के प्रमुखों द्वारा व्यापारियों को कानून एवं सुरक्षा से संबंधित मार्गदर्शन और दिशानिर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही BIS एवं GST के अधिकारियों द्वारा संबंधित नियमों पर चर्चा और मार्गदर्शन दिया जाएगा। नए संविधान के अनुरूप इकाई सदस्यों से एकमुश्त सदस्यता शुल्क संग्रहण की शुरुआत भी इसी सत्र से होगी। अंत में खुला मंच चर्चा के बाद सभी एसोसिएशन सदस्यों का सम्मान कर सभा का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking