राजनीती

मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दरगाह में चढ़ाई चादर, दीर्घायु की मांगी दुआ

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के निर्देश पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हजरत मदार शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर पहुंचकर चादर चढ़ाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए मन्नत मांगी। साथ ही देश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए भी दुआ की गई।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री तौसीफ खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष  मुशर्रफ खान, जिला शहर कोषाध्यक्ष साजिद ऐबानी, शाहिद रज़ा, सिकंदर खान, टीपू खान तथा भाजपा जिला सदस्य मोहम्मद हफीज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking