राजनीती

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया पौधरोपण, संगठनात्मक बैठक आयोजित

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान के निर्देश तथा शहर जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। इसके साथ ही आयोजित संगठनात्मक बैठक में भाजपा की नीतियों तथा प्रदेश की साय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा दोनों ही संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ, जिला महामंत्री श्री शानूल खान, जिला महामंत्री श्री गुलजीत खुराना, शिप्रा सैमूएल, तिफरा अध्यक्ष श्री पवन छाबड़ा, विकास एंथोनी, साहिल खान सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking