कटघोरा -डोंगरगढ़ रेल लाइन को मंजूरी मिलने पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का राजीव गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


बिलासपुर। कटघोरा_ डोंगरगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू का भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ,उपाध्यक्ष अजित सिंह भोगल ,एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन ऋषि ,रोशन सिंह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में अब्दुल हफीज खान, सैय्यद गुलशेर अली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ों पुष्प मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास में इसे बड़ी उपलब्धि बताया। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि कटघोरा डोंगरगढ़ लाइन की मंजूरी मिलने के बाद लाखों लोगों को इसका फायदा होगा और रोजगार पर्यटन और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा ।कि नई रेल लाइन मोदी सरकार के विकास की नीति का परिणाम है। इससे पर्यटन व्यापार और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।