राजनीती

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया,प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता


बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मखमूर इकबाल खान का जन्मदिन 9 अगस्त को रायपुर स्थित उनके निज निवास पर बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेशभर से अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे। इस दौरान उनके निवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी रायपुर पहुंचकर श्री मखमूर इकबाल खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में जिला महामंत्री शानूल खान, नवाब खान, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहम्मद हफीज, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली तथा जिला सदस्य मोहम्मद शाहिद रायपुर पहुंचे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

बंजारी बाबा दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ


जन्मदिन के अवसर पर श्री मखमूर इकबाल खान ने बिलासपुर जिले से पहुंचे पदाधिकारियों एवं प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के साथ बंजारी बाबा दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई। इस दौरान देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश में खुशहाली, अमन-चैन एवं भाईचारे की दुआ मांगी गई। जन्मदिन समारोह में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी अमिक खान, सिकंदर खान, तौसीफ खान, साजिद ऐबानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking