राजनीती

चंदेला नगर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,साजिद ऐबानी ने किया ध्वजारोहण, देश के वीर शहीदों को किया नमन


बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को चंदेला नगर कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिला कोषाध्यक्ष एवं चंदेला नगर कॉलोनी एवं सोसाइटी अध्यक्ष श्री साजिद ऐबानी ने किया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में साजिद ऐबानी ने ध्वजारोहण किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए साजिद ऐबानी ने कहा कि देश को आजादी बड़ी कठिनाइयों और संघर्ष के बाद मिली है। हजारों-लाखों देशभक्तों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर शहीदों एवं देशभक्तों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि आजादी हमारे लिए अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें हर हाल में सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित और जागरूक बनाकर उनमें देश के प्रति निष्ठा, जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण एवं संबोधन के बाद कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेश्वर राव, बीआर यादव, कमल डहरिया, तिवारी जी, भुवनदास शर्मा, एडवोकेट पटेल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित लोगों ने साजिद ऐबानी की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking