राजनीती

भाजपा दक्षिण मंडल की संगठनात्मक बैठक में अमर अग्रवाल ने दिया मार्गदर्शन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष अजित सिंह भोगल, दक्षिण मंडल प्रभारी एवम मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, महामंत्री नारायण गोस्वामी एवं जगदीश साव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा सहित पार्षद महेश चंद्रिका पूरे और पार्षद अमित तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सह प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की। संगठनात्मक बैठक में पार्टी की गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति सक्रियता के साथ कार्य करने और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking