जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस 26 अगस्त को, तैयारियों को लेकर सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

बिलासपुर। उसकी देन कमेटी के तत्वावधान में गत दिवस मगरपारा अंबेडकर स्कूल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जलसा एवं जुलूस को लेकर शहर की तमाम मुस्लिम कमेटियों, एवं मस्जिदों के इमाम-एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव दिए और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया । निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 26 अगस्त 2026 को दोपहर 2:30 बजे उसकी देंन कमेटी के सरपरस्ती तले भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सत्यम चौक से प्रारंभ होकर तारबाहर चौक, गांधी पुतला, जुना बिलासपुर होते हुए गोल बाजार पहुंचेगा, जहां असर की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद जुलूस जुनी लाइन, कंपनी गार्डन ,राजेंद्र नगर चौक होते हुए सिविल लाइन थाना के सामने से ईदगाह पहुंचेगा। ईदगाह में परचम कुशाई के बाद नमाज-ए-मगरिब अदा की जाएगी तथा हुजूर की शान और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। बैठक में जुलूस के दौरान डीजे साउंड,ऑटो, ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों को लाने तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र व 9 साल की लड़किया या औरतों को लाना पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही आतिशबाजी से परहेज करने एवम यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कमेटी के सदस्यों से अपील की गई कि विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जुलूस के सदस्यों का सहयोग करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में जिम्मेदारी निभाएं। बैठक में उसकी देन कमेटी के संयोजक शेख नजीरुद्दीन छोटे भाई, सदर यूसुफ़ हुसैन हाजी निसार ,जफर, सिटी मेंन हाजी सरवर साहब, सुन्नी हुसैनी मस्जिद के इमाम जाहिर आगा, इमाम आरिफ अंजुम, सरकंडा दरगाह के इमाम हाफिज ओवैस राजा, मौलाना मजहर ,ईरानी कमेटी के जहूर अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कमेटी संयोजक शेख नजीरुद्दीन छोटे भाई ने शहरवासियों एवं कमेटी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकालें, हुजूर के बताए रास्ते पर चलें तथा भाईचारे, खुशहाली और मोहब्बत का परिचय देते हुए प्रशासन एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
एस ए कादिर,अब्दुल पार्षद शेख आज़म पार्षद हाजी इकबाल अध्यक्ष लुतरा कमेटी ,दानिश, खालिद खान, नसीम भाई तेगी , नदीम बख्श, जफ़र आगा, शादाब खान, यासर भाई जावेद, टिंगू , अबरार अहमद, इंसान अली, हाजी हामिद,रियाज मुतवाली, इमरान हुसैन, नईम भाई, तस्लीम, मकसूद अत्तारी, बाबा अत्तारी,आरिफ अत्तारी, बबली, साहिल, आदिल, शाहिद खान, सज्जू,सिकंदर,शब्बीर, मुस्तकुद्दीन, नासिर भाई,गुलाम मोहम्मद,मुमताज़ अली,मूसा भाई, फिरोज भाई ,सोहराब ख़ान ,शाहिद बेग,गौस भाई , यासिन कुरैशी,शकील अंसारी,अहमद अली,ज़ाकिर भाई ,यासर,अलीम,इरफ़ान,
कलाम,जुल्फ़िकार भाई,राजू मिस्त्री,महफूज़,शेरू,हबीब मेमन ,सबरीन,इस्माईल ख़ान आदि मौजूद रहे।