राजनीती

शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार हैं – धरमलाल कौशिक

बिलासपुर।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने 5 सितंबर को बिल्हा विधानसभा अंतर्गत चकरभाठा स्थित श्री उत्तम इन भवन में भारतीय जनता पार्टी बोदरी मंडल द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर क्षेत्र के सम्माननीय शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि समाज का निर्माण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। एक शिक्षक अपने ज्ञान से न केवल विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है, बल्कि पूरे समाज को सही दिशा देता है। श्री कौशिक ने कहा कि भारत की संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस को हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम और अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना, वास्तव में समाज और राष्ट्र का सम्मान करना है। भाजपा सरकार शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर बोदरी मंडल द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह अत्यंत सराहनीय है। शिक्षक हमारे जीवन के प्रथम पथ-प्रदर्शक होते हैं, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। आज चकरभाठा में जिन गुरुजनों का सम्मान हुआ है, वह पूरे समाज का सम्मान है। मैं सभी शिक्षकों को नमन करता हूँ और भाजपा बोदरी मंडल को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय धरमलाल कौशिक जी ने जिस तरह शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।” कार्यक्रम में भाजपा बोदरी मंडल के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking