राजनीती

भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


विधायक अमर अग्रवाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दी बधाई

बिलासपुर। भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव का जन्मदिन बुधवार 9 सितंबर को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर शैलेन्द्र यादव ने सर्वप्रथम पूजा-अर्चना कर अपने माता-पिता एवं इष्टजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने शैलेन्द्र यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण मंडल परिवार के सदस्यों के लिए धार्मिक फिल्म हनुमान अंश दिखाया  गया। इसके बाद स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में शैलेन्द्र यादव ने अपने समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक और शुभचिंतक शामिल हुए। उपस्थित लोगों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। जन्मदिन के अवसर पर देर रात तक शैलेन्द्र यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली ने भी शैलेन्द्र यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking