विधायक अमर अग्रवाल ने किया ‘सत्वा’ प्रतिष्ठान का शुभारंभ, मकबूल अली के नवीन प्रतिष्ठान के ग्रैंड ओपनिंग समारोह में भाजपा पदाधिकारियों ने दी बधाई


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सम्माननीय सदस्य सैयद मकबूल अली के सीएमडी चौक स्थित नवीन प्रतिष्ठान ‘सत्वा’ का ग्रैंड ओपनिंग 4 नवंबर को संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का शुभारंभ बिलासपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने सैयद मकबूल अली को नवीन प्रतिष्ठान की शुरुआत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य और प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ एवं जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली सहित मोर्चा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सैयद मकबूल अली को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उनके सफल व्यवसाय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।