राजनीती

एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने जिले में निकला प्रचार रथ,विधायक अमर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


संक्रमण से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी पहुंचेगी जन-जन तक

बिलासपुर। एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और संक्रमण से बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सघन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती शुभा गरेवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, समय पर जांच एवं उपलब्ध उपचार सुविधाओं के संबंध में जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से लोगों को एचआईवी संक्रमण से जुड़ी सही जानकारी देने के साथ ही जांच एवं उपचार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान का प्रमुख उद्देश्य एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने का संदेश देना है। जागरूकता के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हुए स्वस्थ एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking