बिलासपुर

चर्च ऑफ ख्राईष्ट में नूतन वर्ष की आराधना हर्षोंउल्लास से संपन्न

बिलासपुर/चर्च ऑफ़ क्राइस्ट सीएमडी चौक निर्वाचित प्राचीन समिति के सीनियर फादर सुदेश पॉल के नेतृत्व में नव वर्ष की आराधना हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुई  ।  नवीन वर्ष की पूर्व संध्या पर पुराने वर्ष को विदाई देते हुए। नवीन वर्ष का स्वागत किया गया। सीनियर पास्टर सुदेश पॉल ने अपने प्रवचन में बताया कि  हम नई विचारधारा के साथ , नई सोच और दृण संकल्प के साथ नए वर्ष में पदार्पण  करें, पुरानी बातें जो हमें ठेस पहुंचती है, इस पर गौर ना करें । नए वर्ष में जीवन के नए लक्ष्यों के बारे में सोचे और उसे पाने के लिए योजना बद्ध तरीके से उसे प्राप्त करें । नए वर्ष में नई उम्मीदें और उमंग के साथ चले बीते दिनों की बातें भूलकर नई शुरुआत करें । नए वर्ष का एक-एक पल आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रेरित करें ,इन प्रवचनों से समाज को मोटिवेट किया गया  । नव वर्ष की आराधना का संचालन प्रवीण जैसल ने की, उपदेश पास्टर  शामुएल वालेश ने दिया । बाइबल पठन बोल्डी कुमार और प्रार्थना में अगुवाई मार्ग्रेट पॉल , प्रीति वालेस और मंजू निशा ने किया।  विधवा माता बहनों एवं चर्च के 44  जरूरतमंदों को चर्च की ओर से विशेष उपहार वितरित किए गए । नन्हे बच्चों का नाम करण  कर अर्पन विधि किया गया। आराधना पश्चात सामाजिक प्रेमभोज का आयोजन रखा गया था ।बड़ी  संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए। नवीन  वर्ष  के प्रथम रविवार को युथ संडे , द्वितीय रविवार को महिला संडे  , तृतीय रविवार को मेंश फैलोशिप संडे, और चौथे रविवार को  विशेष  संडे मनाया जाएगा । नव वर्ष की आराधना के साथ क्रिसमस पर्व  के सारे कार्यक्रम का समापन हुआ। क्रिसमस एवं नूतन वर्ष के संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता में विल्सन जॉन मसीह, सनी जॉन, राकेश पॉल , राहुल जॉन , मुकेश पाल, एडवर्ड मसीह  , अरविंद कुमार, अविनाश दास, सनी लुइस ,अभिषेक सोनले, विवेक मसीह, आकर्षक सिंह ,अमित सिंह, विवेक पाल , अमन तांति ,जेरल डेनियल, मनीष दास ,रूत बारा, सरिता पाल, ज्योति वालेश, सुनीता मसीह ,शीबा लुईस, मंजू निशा , एंजेलिना पॉल, मीनू सिंह , रीना दास, सुनीता डेनियल , ज्योति मसीह ,नम्रता दास ,निकिता पॉल, शोभा वालेस, प्रेरणा बारा, प्रगति सिंह ,जेनिफर पॉल, निवेदिता पॉल, प्रिया जैसल ,खुशबू डेनियल, आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान था ।
                   सीनियर पा, सुदेश पॉल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking