बिलासपुर

सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने बच्चो के साथ मनाया एकादशी पर्व

सनातनी सभ्यता को समर्पित हो हर तीज त्यौहार को वंचित उपेक्षित वर्ग के बीच जाकर मनाने वाली संस्था सेवा एक नई पहल वर्तमान परिपेक्ष्य में सामाजिक समता की सच्ची परिचायक हैं और इसी सम भाव को सिद्ध करते हुए सेवा एक नई पहल की महिला विंग की सदस्याओं ने महा एकादशी पर्व नूतन चौक स्थित सत्य साईं हेल्प वे मूक बधिर बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के साथ मनाया। इस सादगी पूर्ण गरिमामय आयोजन का आतिथ्य स्वीकारते हुए संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा  ने कि घर से दूर बहुत दूर आकर रहने वाली ये होनहार बालिकाएं जो की ईश्वरीय प्रदत्त नियति को चुनौती समझ अपनी प्रतिभा को निखार रही है इनके प्रति हमारा सामाजिक दायित्व बन जाता है कि हम इनके अभिभावक बन इनकी समस्याओं को साझा कर सुख दुख के साथी बने । आयोजन में संस्था द्वारा प्रदत्त नए नए वस्त्र    व आधुनिक पोशाकें पाकर प्रसन्नचित्त बच्चियों की ओर मुखातिब हो अपने संबोधन में विद्यालय की अधीक्षिका ममता मिश्रा  ने विद्यालय की प्राचार्य दीपिका मिश्रा अन्य सहयोगी स्टॉफ के साथ साथ सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी , ओजोन फार्मा कंपनी के रीजनल मैनेजर संतोष भारती तथा रूपल चांदवानी , सिमरन तलरेजा , भावना पोपटानी व किरन , गायत्री रावलानी , दीपिका कृष्णानी , सपना , सविता , प्रियंका , नानकी  , सिमरजीत तथा रेखा आहुजा  के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking