बिलासपुर

अरपापार के 12 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी उच्च गुणवत्ता की बिजली,नवनिर्मित उपकेन्द्र साइंस कालेज एवं सरकंडा मुक्तिधाम को किया गया उर्जीकृत

बिलासपुर। बिलासपुर 12 नवम्बर 2024 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पाॅवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा नवीन उपकेन्द्रो का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में साइंस काॅलेज लागत 1करोड 96 लाख एवं सरकंड़ा मुक्तिधाम लागत 1 करोड 86 लाख में नवनिर्मित 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र को उर्जीकृत किया गया। अब नगर वृत्त के अंतर्गत इन उपकेन्द्रों के उर्जीकरण होने से विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं में वृद्धि होगी तथा उनसे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जा सकेगा। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से साइंस कालेज उपकेन्द्र के विजयापुरम, सोनगंगा कालोनी, अशोक विहार फेस-1, सब्जी मंडी, अरपा रपटा, डबरी पारा, साइंस कालेज तथा सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र से अशोक नगर चैक, चांटीडीह, राजस्व काॅलोनी, कपिलनगर व मुक्तिधाम की परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री पी.आर.साहू ने बताया कि इन उपकेन्द्रों के उर्जीकरण होने से शहर के लगभग 12 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ए.के.अम्बस्ट ने नगर वृत्त बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता श्री हेमंत चन्द्रा, श्री सैय्यद मुख्तार, श्री अनुपम सरकार श्रीमती तृप्ति जांगड़े सहायक अभियंता श्री पी.के.चैबे, श्री संजीव केशकर, श्री दीप्तेन मुखर्जी, श्री संतोष देवांगन, श्रीमती संचारी सिंह, श्रीमती वर्षा सोनी, श्रीमती छाया जीनस तथा परियोजना, मेंटेनेंस व एस.टी.एम टीम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking