बिलासपुर

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में गणपति बप्पा की महाआरती में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु

बिलासपुर। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में गणेशोत्सव के अवसर पर  भजन संध्या और महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महाआरती में विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, महापौर पूजा विधानी, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया व गुरमीत सिंह भाटिया, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, महेश दुबे, डॉ. राजकुमार खेत्रपाल, रविंद्र सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य मोती गंगवानी, पार्षद विजय वर्मा, त्रिलोक श्रीवास तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया सहित अनेक श्रद्धालु और खिलाड़ी शामिल हुए।भजन संध्या के बीच भक्तों ने गणपति बप्पा की आराधना की और आरती उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। फाउंडेशन के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी और तब से यहां गणपति उत्सव का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस बार भी श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन संपन्न हुआ।विधिवत पूजा-पाठ और भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया। आज होगा विधि-विधान के साथ गणेश विसर्जन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking