बिलासपुर

शबे-बारात पर ताजदारे कायनात कमेटी ने कराया सेहरी का इंतज़ाम, सैकड़ों रोजेदार हुए शामिल


बिलासपुर। शबे-बारात की मुबारक रात, जिसे बख़्शिश और इबादत की रात माना जाता है, इस अवसर पर ताजदारे कायनात कमेटी की ओर से रोजेदारों के लिए सेहरी का विशेष इंतज़ाम किया गया। हर साल की तरह इस साल भी कमेटी ने नेक पहल करते हुए सेहरी की व्यवस्था की, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर रोज़े की नियत की। रात भर इबादत में मशगूल रहने के बाद रोजेदारों ने सेहरी की और कमेटी के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा करते हुए दुआओं से नवाज़ा। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। कमेटी के सदर सैय्यद शबाब अली शब्बू ने बताया कि यह सेवा कार्य लगातार कई वर्षों से किया जा रहा है, ताकि इबादत में जुटे रोजेदारों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने सभी सहयोगियों और शामिल होने वाले रोजेदारों का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking