क्राइम

सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हुक्का बार बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी में हुक्का सामग्री, मोबाइल और नकदी जब्त

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराया है। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि हुक्का बार संचालक को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से हुक्का बार मैनेजर विक्रम ठाकुर (20 वर्ष), रितेश विश्वकर्मा (25 वर्ष) एवं अरबाज खान (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वहीं हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला कोको जेल, 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 1 हिसाब पंजी, ₹3000 नगद तथा 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी तथा इस प्रकार के गैरकानूनी कारोबार के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking