छत्तीसगढ़बिलासपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दरगाह में चादर चढ़ाकर की दुआ

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अल्पसंख्यक मोर्चा (शहर) बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित हजरत मदार शाह बाबा रहमतुल्ला अलेह की दरगाह शरीफ में चादर चढ़ाई गई और मुख्यमंत्री की लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आपसी भाईचारे, अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ भी की।

दरगाह में आयोजित इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी सिकंदर खान, यूसुफ रज़ा बरकाती, जिला शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, जिला महामंत्री शानूल खान, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हफीज भाई, हाजी जुबेर, जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद गुलशेर, विकास एंथोनी, पवन छाबड़ा, राजू भाई, नाजिम खान, जावेद खान, शाहिद हसन, फैज, दिनेश, अजय कुमार, गिरी कुमार, कलीम भाई और अलीशान खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: सैय्यद गुलशेर अली, बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking