छत्तीसगढ़बिलासपुर

कुंदन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में नगर विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल

बिलासपुर। कुंदन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर बिलासपुर के वरिष्ठ नेताओं, सभी मंडलों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कुंदन पैलेस का मैदान होली के रंगों में सराबोर हो गया।इस मनोरम और उत्साहपूर्ण वातावरण में श्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। फाग गीतों की मधुर धुनों के बीच आयोजित इस समारोह को उन्होंने अत्यंत आनंदमय बताया।श्री अग्रवाल ने कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे आयोजन संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता को बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking