
बिलासपुर । ईद के पावन अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. हनीफ चुचुहियापारा स्थित मस्जिद पहुंचे, जहां उन्होंने नमाज अदा करने आए लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
मो. हनीफ ने कहा कि ईद का पर्व हमें त्याग, सेवा और इंसानियत का पाठ सिखाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के गले मिलकर पुराने गिले-शिकवे भूल जाते हैं और समाज में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।आसपास और मस्जिद परिसर में मौजूद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।