क्राइम

दो इलेक्ट्रिक ऑटो से 90 किलो गांजा बरामद, 8 महिलाएं गिरफ्तार,मोपका चौकी पुलिस और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई, 46 लाख से अधिक की जब्ती

बिलासपुर। सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इलेक्ट्रिक ऑटो में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रही 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 किलो गांजा, दो इलेक्ट्रिक ऑटो सहित कुल 46 लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 17-18 मई 2026 की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से दो इलेक्ट्रिक ऑटो में कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की ओर जा रही हैं। सूचना पर मोपका चौकी पुलिस ने हमराह स्टाफ, गवाहों एवं ACCU टीम के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कपड़ों के गट्ठों और बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा कार्रवाई के दौरान दो इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 10 BS 7574 एवं CG 10 CC 3813 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में आठ प्लास्टिक बोरियों और कपड़ों के गट्ठों में छिपाकर रखे गए कुल 86 पैकेट गांजा बरामद हुए, जो खाकी टेप से लिपटे हुए थे। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 90 किलोग्राम बताया गया है।
सभी आरोपी ग्राम मटियारी की निवासी
गिरफ्तार महिलाओं में अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी एवं इंद्राणी शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मटियारी थाना सीपत क्षेत्र की निवासी बताई गई हैं।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 716/26 के तहत धारा 20बी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में विस्तृत पूछताछ जारी है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking