अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत,दरगाह में चादर चढ़ाकर मांगी उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दुआ


बिलासपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन राजेंद्र नगर स्थित उनके निजनिवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से शाम तक उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सिलसिला चलता रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं विभिन्न नेताओं ने भी अमर अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य सैयद मकबूल अली, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर मोहम्मद हनीफ खान और जिला महामंत्री शानूल खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अमर अग्रवाल का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सैयद मकबूल अली एवं मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में हजरत मदार शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह में जियारत कर चादर चढ़ाई। इस दौरान अमर अग्रवाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ मांगी गई। साथ ही बिलासपुर, छत्तीसगढ़ और देश में सुख-शांति, तरक्की, विकास एवं आपसी भाईचारे की कामना की गई। इस अवसर पर सैयद मकबूल अली, मोहम्मद हनीफ, शेख सैफुद्दीन, शानूल खान, साजिद ऐबानी, मोहम्मद सिकंदर, यूसुफ राजा बरकाती, रहमान खान, मोहम्मद हफीज, नाजिम खान, अमोलक सिंह, परवेज खान, शाहिद खान, विकास एंथोनी सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी सैयद गुलशेर अली भी उपस्थित रहे।