स्वच्छता में बिल्हा ने रचा इतिहास, देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर , नगर पंचायत की टीम ने बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से की सौजन्य भेंट

*कौशिक बोले – स्वच्छ भारत मिशन आज जनआंदोलन बन चुका है, बिल्हा की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है*
बिलासपुर। नगर पंचायत बिल्हा को 20 हजार तक की आबादी वाली नगर निकायों की श्रेणी में स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्द्रे जी, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी, सी.एम.ओ. श्री अनीश सिंह ठाकुर जी, उपयंत्री श्री उमाशंकर सिंह जी, सभापति श्री मोहन ढोरिया जी एवं नगर पंचायत के समस्त पार्षदगण व एल्डरमैन ने सौजन्य भेंट की। श्री कौशिक ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ स्वच्छ भारत मिशन आज जनभागीदारी के माध्यम से एक जनआंदोलन बन चुका है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत बिल्हा ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि हम सभी को प्रेरित करती है कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
श्री कौशिक ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा नई दिल्ली में प्रदान किए गए इस सम्मान के लिए उनका हृदय से आभार है। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी का स्वच्छता एवं नगरीय विकास की दिशा में मिल रहे निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं।उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में योगदान देने वाले बिल्हा के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता कर्मियों का विशेष धन्यवाद है, जिनकी सहभागिता और अथक मेहनत से बिल्हा को यह गौरव प्राप्त हुआ है। स्वच्छता कर्मियों ने सुबह से लेकर देर रात तक मेहनत कर बिल्हा को स्वच्छ और सुंदर बनाया है। उनका योगदान अविस्मरणीय है। श्री कौशिक ने कहा कि यह प्रथम स्थान केवल एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि बिल्हा के लोगों की स्वच्छता के प्रति जागरूकता और समर्पण का प्रमाण है। आगे भी हमें इसी तरह मिलकर बिल्हा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाए रखना है। स्वच्छ बिल्हा, विकसित बिल्हा और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प हम सबको मिलकर पूरा करना है।
इस अवसर पर नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्द्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, सी.एम.ओ. श्री अनीश सिंह ठाकुर, उपयंत्री श्री उमाशंकर सिंह, सभापति श्री मोहन ढोरिया, पार्षद श्रीमती रामकली कुर्रे, पार्षद श्री रमेश शर्मा, पार्षद श्री ऋषिराम साहू, पार्षद श्री बंशी राठौर, पार्षद श्रीमती सुकांति राठौर, पार्षद श्रीमती तारा बघेल, पार्षद श्री देवशरण साहू, पार्षद श्रीमती विमला माणिकपुरी, एल्डरमैन श्री अभय अग्रवाल, एल्डरमैन श्रीमती विश्वप्रभा मिश्रा, एल्डरमैन श्री संदीप साहू, एल्डरमैन श्री अमित दुबे एवं एल्डरमैन श्री गौतम यादव मौजूद रहे।