खास खबर

अच्छी ख़बर : आज से खुल जाएंगे च्वाइंस सेंटर,छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति ने अनिश्चितकालीन हड़ताल लिया वापस

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति ने तीन दिनों के सांकेतिक हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति से मिली जानकारी अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी (चिप्स) एवं चिप्स एवं यू.आई.डी. आई. के अधिकारियों से समक्ष में हुयी बैठक में चर्चा में मिले आश्वासन के आधार पर ऑपरेटरों की सांकेतिक हड़ताल समापन करने के संबंध में बैंठक किया था। जिसमें कुछ मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला वापस लिया गया है।उपरोक्त बैठक में निम्न बिन्दु पर चर्चा हुई, जो इस प्रकार है। 1. आधार मशीन अभी जिस मॉडल में चल रही है, अभी फिलहाल वैसे ही चलेगी, बंद नहीं होगी, जब इन हाऊस मॉडल में स्थांतरण होगा, तब वर्तमान में कार्यस्त ऑपरेटर को सर्व प्रथम प्राथमिकता दी जायेगी, जिसके लिए मशीन वितरण हेतु दिशा निर्देश का सुझाव आधार सैंवा समिति से भी उनके हित में रख कर लिया जायेंगा। 2. आधार ऑपरेटरों को बकाया पेमेंट का हिनाव जीएसटी की स्थिति स्पष्ट नही होने के कारण नहीं हो पाया है, जिसे स्पष्ट होने के उपरांत प्राथमिकता से किया जायेगा। 3. नवीन पीईसी पोर्टल का निर्माण जायेगा, जिसमें की जानकारी एवं समस्या का समाधान हो सकेगा। 4. आधार 200शिविर आयोजित करने वाली संस्था द्वारा ऑपरेटर के आवन- जावन की सुविधा एवं आधार किट तथा ऑपरेटर की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी, जिसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जायेगा। 5. शासकीय क्षेत्रों में स्थान उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में उसके नजदीकी स्थित चॉइस केन्द्रों को शासन द्वारा कर आधार से संबंधित कार्य किये जाने की अनुमति प्रदान किये जाने पर यू.आई.डी.आई. के दिशा- निर्देश अनुसार विचार किया जायेगा।

आज से खुलेंगे च्वाइस सेंटर

तीन दिनों के सांकेतिक हड़ताल पर थे. आज से अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाना था। लेकिन हमारी कुछ मांगों पर सहमति मिलने के बाद हमने हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। आज से च्वाइस सेंटर खुल जाएंगे।

शेषनारायण साहू

अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ आधार सेवा समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking