खास खबर

निगम की सख्ती का असर,इस माह 5 करोड़ की राजस्व वसूली, पिछले तीन महीने में 9 करोड़ 98 लाख की वसूली

बिलासपुर- नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है,अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं। निगम कमिश्नर  अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद वसूली में लगे राजस्व विभाग ने पिछले तीन महीनों में बड़ी राशि वसूला है। सितंबर से आज दिनांक तक 9 करोड़ 98 लाख 60 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई है। जिसमें से 5 करोड़ नवंबर महीने में वसूला गया है,वसूली अभियान में तेजी लाते हुए अमले ने नवंबर माह में ही इतने राशि की वसूली की है,माह पूरा होने में अभी तीन दिन शेष है,आकंड़े में और भी इजाफा होगा। वसूल की गई राजस्व में संपत्ति,जल समेत अन्य कर भी शामिल है। राजस्व वसूली के अभियान में ऐसे बकायादारों ने भी अपने हिस्से का टैक्स जमा किया हैं जिनका सालों से बकाया था,इनमें से एक बड़े बकायादार भाटिया परिवार से भी 23 लाख 42 हजार 600 की वसूली की गई है।नगर निगम के आय का एक बड़ा स्त्रोत राजस्व है,जिसकी धीमी वसूली और करदाताओं द्वारा नहीं देने पर निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। निगम कमिश्नर  अमित कुमार ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता में रखने के निर्देश देते हुए सभी जोन को वृहद स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत ऐसे बड़े बकायादार जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं दिया है और राशि भी बड़ी है उनसे सख्ती के साथ वसूलने के भी निर्देश दिए थे। जिसके बाद राजस्व वसूली में तेजी आई है। निगम कमिश्नर द्वारा राजस्व वसूली की रोजाना समीक्षा की जाती है जिसमें कम वसूली करने वाले जोन को फटकार भी निगम कमिश्नर श्री कुमार द्वारा लगातार लगाया जा रहा है।

तीन महीने में 13052 करदाताओं से वसूली

निगम कमिश्नर की सख्ती के बाद चलाए जा रहे अभियान के तहत सितंबर माह से अब तक शहर के कुल 13052 करदाताओं से 9 करोड़ 98 लाख 60 हजार रूपये की राजस्व वसूली की गई है। जिसमें सभी जोन क्षेत्र के करदाता शामिल है। निगम कमिश्नर ने सभी जोन और राजस्व अधिकारी को प्रतिदिन वसूली करने के निर्देश दिए है। लंबे समय से टैक्स नहीं देने वाले बकायादारों के द्वारा टैक्स जमा नहीं करने पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking