बिलासपुर

‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ ने जेल में महिला कैदियों के लिए किया विशेष कार्यक्रम… महिला कैदियों ने लिया भाग

बिलासपुर में ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ ने सेंट्रल जेल में महिला कैदियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिला कैदियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी, और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में सनातन धर्म से संबंधित सवाल पूछे गए, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक कोमेश मांडवी द्वारा विजेता महिला कैदियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके बाद, मनोरंजन के रूप में म्यूज़िकल चेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में, सभी महिलाओं को शॉल और कंबल वितरित किए गए, वहीं छोटे बच्चों को टोपी, मोज़े, चॉकलेट और बिस्किट दिए गए।कार्यक्रम में ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ की संस्थापक एवं अध्यक्ष शशि सिंह सिसोदिया के साथ संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इसमें महेंदी ट्रेनर गौरी कश्यप और ममता मतानी ने भी अहम योगदान दिया। संस्था के उपाध्यक्ष समीक्षा वी, सचिव पुष्पा मिश्रा, पीआरओ वर्षा तिवारी, कोसा अध्यक्ष संध्या सिंह चौहान, और अन्य सदस्य – अंकिता अग्रवाल, अनीता गहवई, आरती द्विवेदी, प्रीति पटेल, प्रीत साहु, खुशबू सिंह ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के दौरान योग गुरु मोनिका पाठक और जेल अधीक्षक को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ‘फ्रेंड्स ऑफ़ शान कम्युनिटी’ का यह प्रयास महिला कैदियों के मनोबल को बढ़ाने और उनके साथ सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Breaking