हैदराबाद आईटी सेंटर में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अग्निवीर आज बिलासपुर पहुंचे

बिलासपुर। हैदराबाद आईटी सेंटर में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अग्निवीर आज बिलासपुर पहुंचे। 31 दिनों की सख्त ट्रेनिंग पूरी कर अपने घरों की ओर रवाना होने से पहले वे 15 दिनों की छुट्टी पर आए हैं। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें भारतीय सेना के मूल्यों, अनुशासन और सैन्य कौशल में निपुण बनाया गया है। अग्निवीरों का स्वागत उनके परिजनों और स्थानीय अधिकारियों ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन में गर्मजोशी से किया। सूबेदार घनश्याम हरवंश, जो उनके इंस्ट्रक्टर रहे हैं, उनके प्रशिक्षण की कठोरता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अग्निवीर केवल सैनिक नहीं, बल्कि देश के गौरव और भविष्य हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में शुरू की गई अग्निवीर योजना की सराहना की, जिसने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया है। यह योजना न केवल भारतीय सेना को सशक्त बना रही है बल्कि युवाओं में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना भी जागृत कर रही है। सूबेदार हरवंश ने इन योद्धाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अग्निवीर देश के शान हैं। वे अपनी जोश और लगन से देश का नाम रोशन करेंगे।